मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020 में जीत से उत्साहित है भारतीय जनता पार्टी. इसी कड़ी में राज्य की बीजेपी सरकार ने गाय की सुरक्षा को लेकर गौ कैबिनेट बनाने का फैसला किया है. वैसे गाय की सुरक्षा सहित तमाम मसलों को लेकर सियासत समय-समय पर होती रहती है. ऐसे में सूबे की शिवराज सरकार का यह फैसला कई मायनों में चर्चा का विषय बन गया है.
...