मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में तीन नवंबर को हुए मतदान की मतगणना शुरु हो गई है. इसी के साथ शुरुवाती रुझान भी आने लगे हैं. ताजा रुझानों के मुताबिक इस मध्य प्रदेश में बीजेपी आगे बढ़ती नजर आ रही है. जबकि कांग्रेस दूसरे पायदान पर है. जो ताजा आंकड़े सामने आए हैं उसके मुताबिक बीजेपी 18 और कांग्रेस 9 सीटों पर आगे हैं. जबकि अन्य एक सीट पर आगे है. बीजेपी के जो उम्मीदवार आगे हैं, उनमें बीजेपी के तुलसीराम सिलावट सांवेर से, प्रदुम्न सिंह तोमर ग्वालियर से, बिसाहूलाल अनूपपुर, सुरखी से गोविंद राजपूत, बमौरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया, बड़ा मलहरा से प्रदुम्न सिंह लोधी, ग्वालियर ईस्ट से मुन्नालाल गोयल, डबरा से इमरती देवी, सुवासरा से के हरदीप सिंग डंग आगे हैं.
...