महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मुहिम बना चुकी योगी सरकार ने अब महिलाओं के उद्यमिता विकास लिए बड़ा प्रयास शुरू किया है. बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75 जिलों की 75 हजार महिलाओं को उद्यम से जोड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया, साथ ही महिला उद्यमियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-212-6844 और वेबसाइट और मोबाइल एप की शुरूआत भी की.
...