बिहार में बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है, लेकिन इसके पहले ही राज्य की सियासत गर्म हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर राजग के विधायकों को फोन करने का आरोप लगाया है. इधर, बुधवार को कथित रूप से लालू प्रसाद का एक विधायक से बात करते हुए एक ऑडियो वायरल हो रहा है.
...