⚡Yediyurappa To Resign: कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने किया इस्तीफे का ऐलान
By Vandana Semwal
कर्नाटक (Karnataka) में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है. सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. ये इस्तीफा ऐसे समय पर हुआ है, जब आज ही कर्नाटक की बीजेपी सरकार को दो साल पूरे हुए हैं.