कपिल सिब्बल ने कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस को एक प्रभावी विकल्प नहीं मान रही है. उन्होंने गुजरात उपचुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस को एक सीट भी नहीं मिली. तीन उम्मीदवारों के जमानत जब्त हो गए. वहीं यूपी उपचुनाव में भी यही हाल रहा है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तो कुछ सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को 2 फीसदी से भी कम वोट मिले. जो अपने आप में एक चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि 6 सालों में कांग्रेस ने आत्ममंथन नहीं किया है. उससे अब क्या उम्मीद कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमे पता है कांग्रेस की कमजोरियां क्या हैं. पार्टी को भी पता है लेकिन उसे अपनाना नहीं चाहते हैं. अगर ऐसा नहीं हुआ तो भविष्य में ग्राफ ऐसे गिरता रहेगा.
...