भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर एक तरफ तनाव बना हुआ है. दूसरी तरफ पाकिस्तान की तरफ से भी बॉर्डर पर नापाक हरकत जारी है. जम्मू-कश्मीर में पाक की ओर से लगातार माहौल खराब करने की कोशिश जारी है. चीन-पाकिस्तान को भारतीय सेना ने हर मोर्च पर करारा जवाब दिया है. इसे लेकर आज राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बॉर्डर तक ही सीमित कर दिया है.
...