हिमाचल प्रदेश को केंद्र ने एक बड़ा तोहफा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिमाचल के लिए लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रोजेक्ट की कुल लागत 1,810 करोड़ आएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के बन जाने से राज्य को हर साल 775 करोड़ यूनिट बिजली मिलेगी.
...