⚡Gujarat: तीन दिवसीय कांग्रेस 'चिंतन शिविर' में राहुल गांधी को किया गया आमंत्रित
By IANS
गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को नवंबर में राज्य में होने वाले तीन दिवसीय चिंतन शिविर में आमंत्रित किया है. इस बैठक में अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के संबंध में योजना तैयार की जाएगी.