भारतीय युवा कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने बुधवार को उत्तर-प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि किसानों को कुचलने वाले खुलेआम घूम रहे हैं और किसानों की आवाज उठाने वालों को कैद किया जा रहा है. श्रीनिवास ने आरोप लगाया कि लखीमपुर खीरी में भाजपाई हिंसा ने सिर्फ किसानों की ही हत्या नहीं की है, बल्कि मानवता का कत्ल किया, उसे रौंदा है.
...