ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव कल होंगे. यहाँ 150 सीटें हैं, जिस पर जीत यह तय करेगी की नगर निगम में मेयर किस पार्टी का बनेगा. पिछले चुनाव में 99 सीटें टीआरएस को मिली थी. 44 सीटों पर औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम ने जीत दर्ज की थी. बीजेपी को 4 सीटों से संतोष करना पड़ा था. इस बार चुनावी माहौल और समीकरण दोनों अलग हैं.
...