ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव (Greater Hyderabad Civic Elections) के वोटो की काउंटीग जारी है. शुरुआती रुझान में बीजेपी जहां बहुमत की तरफ बढ़ती नजर आ रही थी. वहीं, अब रुझान में पासा पलट गया है. अब जो ताजा रुझान सामने आ रहे हैं. उसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) दूसरे नंबर पर खिसक गई है. जबकि सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (Telangana Rashtra Samithi) का जादू चल गया है. ताजा रुझान के मुताबिक टीआरएस सबसे आगे है. जबकि एआईएमआईएम (AIMIM) अब भी तीसरे नंबर पर है. जो रुझान सामने आए हैं. उसके मुताबिक टीआरएस 62 सीटों पर आगे है. जबकि बीजेपी 43 और एआईएमआईएम 26 सीटों पर आगे चल रही है.
...