ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव (Greater Hyderabad Civic Elections) के परिणाम का आज ऐलान होगा. इस बार के निकाय के चुनाव में बीजेपी ने अपने प्रतिद्वंद्वी सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (Telangana Rashtra Samithi) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बीच कांटे की टक्कर है. निकाय चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं को मैदान में उतरना पड़ा. वहीं, वोटों की गिनती की शुरू हो गई है. देखना होगा कि इस बार ग्रेटर हैदराबाद में किसका दबदबा कायम रहेगा. क्या ओवैसी का कब्जा कायम रहेगा या फिर ग्रेटर हैदराबाद कमल खिलेगा.
...