राजनीति

⚡ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव की शुरुआती रुझानों में BJP 85 सीटों पर आगे, TRS -30 और एआईएमआईएम तीसरे नंबर पर

By Manoj Pandey

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव (Greater Hyderabad Civic Elections) के वोटो की काउंटीग जारी है. शुरुआती रुझान में बीजेपी को बहुमत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है. रुझान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभी 85 सीटों पर आगे है. त्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (Telangana Rashtra Samithi) 30 सीटों पर और 16 सीटों पर एआईएमआईएम (AIMIM) आगे है. जबकि, कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे है. इस निकाय चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. इस दौरान एआईएमआईएम और बीजेपी के बीच कई बार जुबानी जंग भी हुए. लेकिन रुझान इशारा कर रहे रहे हैं कि इस बार बीजेपी का पलड़ा भारी है. फिलहाल अंतिम परिणाम के बाद ही जीत और हार का फैसला तय होगा.

...

Read Full Story