आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी ने केंद्र से राज्य को 1,000 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत देने और बाढ़ प्रभावित जिलों में नुकसान का आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम नियुक्त करने का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर केंद्रीय अनुदान की मांग की है.
...