कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर आज गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर परेड (Farmers' Tractor Rally) राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा हुई है. दिल्ली में हिंसा को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. संयुक्त किसान मोर्चा ने भी पूरी घटना की निंदा की है. इसी बीच कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने भी दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा पर कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) को ‘राजहठ’ छोड़ ‘राजधर्म’ के मार्ग पर चलना होगा.
...