किसानों का विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में कृषि बिल को लेकर जारी है. किसानों की तरफ से गुरूवार को रेल रोको अभियान का आयोजन किया गया था. किसानों के मसले का हल कब निकलेगा यह कहना अभी मुश्किल है. दूसरी तरफ किसानों के मसले को लेकर सियासी बयानबाजी भी थमने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने फ्रीजर में रखे किसान के शव को चूहे कतरने के मामले को लेकर केंद्र पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि शर्म से डूब क्यों नही मर गए भाजपाई.
...