दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) गुरुवार को 22वें दिन जारी है. किसान केंद्र सरकार द्वारा लागू तीन नये कृषि कानूनों (New Farm Laws) को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. किसान नेता और सरकार के बीच कई बातें हुई लेकिन उसका कोई हल नहीं निकला. इस बीच, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास पंचायती राज और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को देश के किसानों के नाम खुला पत्र लिखा है. उन्होंने आठ पन्नों के पत्र में लिखा है, कुछ किसान संगठनों पर कृषि सुधारों को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है. वहीं, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रीया दी है.
...