राजनीति

⚡संत बाबा राम सिंह की आत्महत्या को लेकर सियासी पारा गरमाया, राहुल गांधी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि देते हुए केंद्र पर साधा निशाना

By Manoj Pandey

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है. किसान और सरकार इस वक्त आमने-सामने हैं. कई बार बातचीत तो हुई लेकिन बात नहीं बनीं. इस बीच धरने में शामिल संत बाबा राम सिंह ने बुधवार को खुद को गोली मार ली. जिससे उनकी मौत हो गई. जिसके बाद मामला और भी गरमा गया है. वहीं, संत बाबा राम सिंह की मौत के बाद विरोधी दलों ने मोदी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर के तंज कसा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्वीट कर कहा कि करनाल के संत बाबा राम सिंह जी ने कुंडली बॉर्डर पर किसानों की दुर्दशा देखकर आत्महत्या कर ली. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ और श्रद्धांजलि. कई किसान अपने जीवन की आहुति दे चुके हैं। मोदी सरकार की क्रूरता हर हद पार कर चुकी है. जिद छोड़ो और तुरंत कृषि विरोधी क़ानून वापस लो!

...

Read Full Story