कृषि कानूनों को लेकर किसानों का घमासान जारी है. किसानों ने राजधानी दिल्ली में मोर्चा संभाला हुआ है तो दूसरी तरफ किसान नेताओं की तरफ से बीजेपी पर हमले जारी है. किसानों के मसले को लेकर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष भी मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है. इसी बीच किसान नेता नरेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में एक पंचायत के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर कोई बीजेपी नेताओं को किसी समारोह में बुलाएगा तो उसे 100 लोगों को स्पेशल खाना खिलाने की सजा दी जाएगी.
...