कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. राजधानी दिल्ली में किसानों ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा संभाला हुआ है. इसके साथ ही किसानों के मसले पर सियासी बयानबाजी भी लगातार हो रही है. कांग्रेस सहित तमाम दलों ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथ ले रही है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र पर तंज कसा है. साथ ही उन्होंने कहा कि तीनों कानूनों को वापस लेना पड़ेगा.
...