झारखंड (Jharkhand) में किसान आंदोलन (Farmers Protest) के समर्थन में कांग्रेस (Congress) ने शनिवार को जन आक्रोश रैली (Jan Aakrosh Rally) का आयोजन किया, लेकिन यह रैली अब खुद देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के लिए गले की फ़ांस बनती नजर आ रही है. दरअसल जन आक्रोश रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेताओ के सामने ही डांसरों के ठुमके लगाने का वीडियो वायरल हो गया है. जिस वजह से अब कांग्रेस की किरकिरी हो रही है.
...