कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार राजधानी दिल्ली में जारी है. किसानों और केंद्र के बीच बातचीत भी कई बार हुई है लेकिन मामले का कोई समाधान नहीं निकल सका है. इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब तक सरकार नहीं मानेगी आंदोलन जारी रहेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत कोई कोई गुंजाइश नहीं है.
...