प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एकनाथ खडसे से 2016 के एक भूमि सौदे के संबंध में शुक्रवार को छह घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की. शाम करीब साढ़े पांच बजे ईडी के दफ्तर से निकले खडसे ने पत्रकारों से कहा कि वह जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं.
...