राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को लॉकडाउन में थोड़ी राहत देने का ऐलान दिल्ली सरकार ने किया है. शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अब दिल्ली को धीरे-धीरे अनलॉक किया जाएगा. सीएम केजरीवाल ने कहा कि ऑड-इवन फॉर्मूले के साथ मार्केट और मॉल खोले जाएंगे, जबकि मेट्रो सेवाओं को भी शुरु किया जाएगा.
...