कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) एक बार से तेजी से फैल रहा है. कोरोना का सबसे अधिक असर दिल्ली (Delhi) में देखा जा रहा है. राजधानी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Environment Minister Gopal Rai) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. गोपाल राय ने खुद इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, शुरुआती लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संर्पक में आए हैं कृपया वो अपना ध्यान रखें और टेस्ट करवा लें.
...