दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए 16 नवंबर से रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा, जो 30 नवंबर तक चलेगा. पहले चरण की तरह अभियान के दूसरे चरण में लोगों को जागरूक करने के लिए 11 जिलों के 100 अलग-अलग चौराहे पर ढाई हजार माॅर्शल नियुक्त किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि दिल्ली के 2 हजार एकड़ क्षेत्र में बाॅयो डीकंपोजर के छिड़काव के असर को जानने के लिए गठित कमेटी आज अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. जिसे कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंपेंगे.
...