कोरोना वायरस (Coronavirus) एक बार फिर से अपने पैर तेजी से पासरने लगा है. जिसके चलते अब राज्य की सरकारें और भी सतर्क हो गई हैं. इसी कड़ी में कोरोना संकट से लोगों बचाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार कोशिशों में जुटी हुई है. इसी कड़ी में यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज में लेवल 3 की एक नई लैब का लोकार्पण, सात निजी कॉलेजों में लेवल 2 लैब का शुभारंभ, प्लाज़्मा दान के लिए कोरोना के लिए एंडीबॉडी परीक्षण सुविधा का भी उद्घाटन आज प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर किया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि यह हमें इस महामारी के दौरान न केवल आवश्यकताओं से निपटने में मदद करेगा, बल्कि भविष्य के किसी भी स्वास्थ्य संकट के लिए हमें तैयार करेगा.
...