पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) आमने-सामने आ गई है. दोनों दल एक दूसरे को घेरने का एक भी मौका चुक नहीं रहे है. बीजेपी (BJP) अपना मिशन 200 पूरा करने की कवायद में जुटी है. तो वहीं, ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) अपना गढ़ बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं. लेकिन इन दो दलों के अलावा कांग्रेस भी अब पश्चिम बंगाल में जीत की उम्मीद लिए मैदान में उतरने की तैयारी कर चुकी है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस और लेफ्ट के एक साथ चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे.
...