यूपी के बलिया के ऐतिहासिक बलिदान दिवस के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के लिए दो बड़ी सौगातों की घोषणा की. उन्होंने बलिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और जिला कारागार को बाहरी हिस्से में शिफ्ट कर वर्तमान जिला जेल को सेनानियों का स्मारक बनाने की घोषणा की. शुक्रवार को बलिया पुलिस लाइन में आयोजित बलिया बलिदान दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच साल से मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन मांग रहा हूं लेकिन मिल नहीं रही थी.
...