कर्नाटक मंत्रिमंडल में 7 नए मंत्री शामिल किए जाएंगे और यह विस्तार 13 जनवरी को होगा. यह बात मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने रविवार की रात को कही. येदियुरप्पा ने नई दिल्ली से वापस आने के बाद न्यूज चैनलों को बताया, "बीजेपी आलाकमान ने मंत्रिमंडल में 7 विधायकों को शामिल करने की अनुमति दे दी है. ये मंत्री 13 जनवरी की दोपहर को शपथ ग्रहण करेंगे, क्योंकि 14 जनवरी को 'हब्बा' है."
...