कृषि कानूनों (Farm Laws) के विरोध में किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) 26 नवंबर से लगातर जारी हैं. शनिवार को पांचवीं बार के वार्ता विफल रही. इसके साथ ही इस मसले का कोई हल नहीं निकला है. किसान नेताओं और सरकार के बीच 9 दिसंबर फिर से बैठक होने वाली है. लेकिन उससे पहले ही किसान नेताओं ने 8 दिसंबर को भारत बंद (Bharat Bandh) का ऐलान किया है. किसानों के भारत बंद के ऐलान को कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है. तो जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वहां पर भारत बंद के दौरान किसी भी प्रकार की जबरजस्ती करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही गई है.
...