उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मोबाइल एप्लीकेशन ‘उत्तराखंड भूकंप अलर्ट’ ऐप का शुभारंभ किया. उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की के सौजन्य से बनाये गये इस ऐप के माध्यम से भूकंप से पूर्व चेतावनी मिल जाएगी.
...