सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का नया आवास वर्ष 2022 में बनकर तैयार हो जाएगा. इन दोनों भवनों के निर्माण के लिए जरूरी क्लियरेंस सक्षम अथॉरिटी से मिल चुकी है. सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (सीपीडब्ल्यूडी) बतौर नोडल एजेंसी ये प्रोजेक्ट पूरा कराएगी. खास बात है कि उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नए आवास के साथ स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप(एसपीजी) का भवन भी बनकर तैयार होगा.
...