राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाषण वाला एक छोटा वीडियो साझा करते हुए भाजपा नेताओं ने राज्य में सक्रिय ट्रांसफर माफिया को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान से लोकसभा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अशोक गहलोत के वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, "सत्यम् किम् प्रमाणम, प्रत्यक्षे किम् प्रमाणम्!
...