भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सीट के लिए होने जा रहे उपचुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. भाजपा ने असम से पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को और मध्य प्रदेश से केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरूगन को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी मिलने के बाद दोनों के नाम की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है.
...