बिहार विधानसभा के पहले सत्र के अंतिम दिन तेजस्वी यादव के संबोधन के बाद सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ. दरअसल तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपका भी एक बेटा है, और हैं भी कि नहीं, लेकिन दूसरा बच्चा इस डर से पैदा नहीं किया क्योंकि आपको बेटी होने का डर था? फिर क्या उनके इस बयान के बाद नीतीश कुमार बिफर गए. नीतीश कुमार ने कहा कि हम अब तक इसलिए चुप थे कि ये हमारे बेटे के समान है. मेरे भाई समान दोस्त के बेटे हो. नीतीश कुमार ने कहा कि इसे बाप हमारे उम्र के हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव क्या बकवास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए.
...