बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि बिहार संग्रहालय (म्यूजियम) और पटना संग्रहालय को भूमिगत मार्ग से जोड़ जा रहा है, जो अपने आप में अनोखा होगा. कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय पटना में 'बिहार म्यूजियम' बनाया गया. उन्होंने कहा कि पहले से बनाए गए पटना म्यूजियम का विस्तारीकरण कर उसे और भी बेहतर बनाया जा रहा है.
...