बिहार के नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने जनता दल (युनाइटेड) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. मृतक पथरौर पंचायत के जदयू अध्यक्ष बताए जाते हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात छबिलापुर थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ मानो अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे.
...