⚡बिहार चुनाव के पहले चरण में 18 ज़िलों की 121 सीटों पर मतदान शुरू, 1,314 उम्मीदवार मैदान में
By Nizamuddin Shaikh
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे राज्य के 18 जिलों में शुरू हो गया. इस चुनाव में 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है और 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार शामिल हैं.