⚡सरकार ना काम कर रही हैं, न करने दे रही हैं: तेजस्वी यादव
By IANS
बिहार में कोरोना को लेकर अब सियासत तेज हो गई है. बुधवार को दिनभर राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा सरकारी आवास में कोविड केयर सेंटर पर हुई बयानबाजी के बाद गुरुवार को तेजस्वी एक बार फिर फेसबुक लाइव आए और सरकार पर जमकर निशाना साधा.