बिहार के सीएम की शपथ नीतीश कुमार ने ले ली है. एनडीए में शामिल सभी दलों का मंत्रिमडल में समावेश है. वीआईपी के मुकेश सहनी, जीतन राम मांझी की हम के संतोष सुमन को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. इसी बीच खबर है कि मंगलवार यानि आज सुबह 11 बजे नीतीश कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. माना जा रहा है कि इस बैठक में नौकरी सहित तमाम वादे जो सरकार ने चुनाव प्रचार के दौरान किये थे उनपर चर्चा हो सकती है.
...