बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों को लेकर आज सुबह से ही वोटों की गिनती शुरू है. शुरूआती रुझानों मे जहां महागठबंधन आगे निकल गई थी अब वह एनडीए से पीछे हो गई है. अब तक के जो रुझान सामने आए हैं उसके मुताबिक एनडीए 120 सीटों पर जबकि महागठबंधन 113 सीटों पर आगे है. साथ ही दो सीटों पर चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी आगे चल रही है. जबकि अन्य के खाते में 8 सीटें जा रही हैं.
...