बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में राज्य के 15 जिलों के 78 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को वोट डाला गया. इसी के साथ बिहार विधानसभा की 243 सीटों का चुनाव संपन्न हो गया. माना जा रहा है कि तीसरे चरण में जिस गठबंधन को बढ़त मिलेगी, राज्य में अगली सरकार बनाने में उसकी राह आसान होगी. सभी दलों की निहागें अब चुनाव के एग्जिट पोल पर लगी हुई है. वैसे तो अंतिम परिणाम 10 नवंबर को वोटो के काउंटिंग के बाद ही आएगी. लेकिन आखिरी चरण के चुनाव के बाद शनिवार को शाम छह बजे के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े जारी होने लगे हैं. सभी दलों की नजरें चुनावों के एग्जिट पोल पर हैं जो अलग-अलग चैनल दिखाएंगे. आप रिपब्लिक भारत टीवी (Republic Bharat TV) पर सबसे सटीक एग्जिट पोल live देख सकते हैं.
...