बिहार चुनाव में NDA की जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित समारोह पीएम मोदी ने अपार जनसमर्थन के लिए सबका आभार जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के इस संकटकाल में ये चुनाव कराना आसान नहीं था, लेकिन हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं इतनी सशक्त हैं, पारदर्शी हैं कि इतना बड़ा चुनाव हो सका. उन्होंने कहा कि हम हर वो काम करेंगे जो देश को आगे ले जाए.
...