बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे मंगलवार को आने वाले हैं. इसी बीच आज आरजेडी नेता और महागठबंधन की तरफ से सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव का जन्मदिन है. इस खास मौके पर उन्हें कई नेताओं ने बधाई दी. तेजस्वी आज 31 साल के हो गए. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आए सभी एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनते दिखाई पड़ रही है. इसी बीच तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव ने जन्मदिन के अवसर पर उनसे मुलाकात कर बधाई दी.
...