बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे कल आने वाले हैं. बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियों सहित पुरे देश की नजरें इस चुनाव पर टिकी हुई हैं. इस चुनाव नीतीश कुमार की साख दांव पर लगी है. इसके साथ ही यह चुनाव तेजस्वी यादव का राजनीतिक भविष्य तय करने वाला है. जेडीयू ने बीजेपी के साथ चुनाव लड़ा है. जबकि आरजेडी ने कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ा है. हालांकि एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली एलजेपी ने जेडीयू को काफी नुकसान पहुंचाया है इसका संकेत एग्जिट पोल से मिल रहा है.
...