⚡बिहार: कांग्रेस, राजद में बढ़ती जा रही तल्खी, अलग होने के लगने लगे कयास
By IANS
बिहार में दो विधनसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में महागठबंधन में फूट तो पड़ ही गई है, अब महागठबंधन के दोनों घटक दल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच तल्खी भी बढ़ती जा रही है, जिससे महागठबंधन में टूट के कयास लगाए जाने लगे हैं.