⚡बिहार: महागठबंधन ने भी उतारा विधानसभा अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी
By IANS
बिहार विधानसभा अध्यक्ष को लेकर विपक्षी दलों के महागठबंधन ने भी उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है. महागठबंधन ने इसके लिए सीवान के विधायक अवध बिहारी चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. इसके बाद यह तय हो गया है कि विधानसभा अध्यक्ष को लेकर इस बार चुनाव होगा.