कृषि बिल को लेकर घमासान अभी खत्म होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. किसानों ने आज भारत बंद बुलाया था जिसका असर भारत के कई राज्यों में दिखाई दिया है. भारत बंद का समय खत्म होते-होते खबर आयी कि आज शाम 7 बजे किसानों नेताओं को मुलाकात के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाया है. दूसरी तरफ कांग्रेस इस मसले पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस नेताओं की तरफ से बयानबाजी शुरू हो गई है. कांग्रेस नेताओं की तरफ से बयानबाजी शुरू हो गई है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि ये तीनों कानून पूंजीपतियों के लाभ के लिए बनाए गए हैं.
...